Site icon Taste in Bite 365 days

स्वादिष्ट और हेल्थी पालक पनीर पकोड़ा रेसिपी – घर पर बनाएं आसानी से | Palak Paneer Pakoda Recipe स्टेप-बाय-स्टेप गाइड!

Palak Paneer Pakoda Recipe

अगर आपको बच्चों और बड़ों के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक बनाना है, तो हमारी ‘Palak Paneer Pakoda Recipe’ आपके लिए एक लज़ीज विकल्प हो सकती है जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। इस रेसिपी में, आप स्वाद से भरपूर पनीर के पकोड़े में सेहतमंद पालक के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।यहां हम देंगे आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, ताकि आप इस लाजवाब रेसिपी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा कर सकें। आइए, शुरुआत करते हैं और बनाते है एक स्वाद से भरी Palak Paneer Pakoda Recipe!

सामग्री:

बैटर के लिये:

Palak Paneer Pakoda Recipe की विधि:

१. पनीर को लंबे टुकड़े मे काट ले।
२. चीज क्यूब को लंबे टुकड़े मे काट ले।
३. एक प्लेट मे पनीर के टुकड़े ले उसमे गरम मसाला, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, नमक (स्वादानुसार),शेजवान चटणी डाले और अच्छी तरह से हाथ से सारा मसाला पनीर के ऊपर कोट करे (लगाएँ) l उसे एक तरफ रख दे।
४. पालक के पत्तो को उबलते पाणी मे तीस सेकंद के लिये उबाले और निकाल कर थंडे पानी मे डाले। थंडे पाणी से निकालकर छान ले और एक प्लेट मे रखे l
५. बैटर तैयार करने के लिए एक कटोरी मे बेसन, चावल का आटा ,हलदी पावडर ,लाल मिर्च पावडर, पाणी (आवश्यकता नुसार) मिलाएं। चिकना, गाढा घोल बनाने के लिए फेटते समय धीरे धीरे पाणी डाले। (अच्छे से करे ताकि बैटर में कोई गाठ ना रहे)
६. पालक का एक बडा आकार का पत्ता ले। पालक के पत्ते के अंदर पनीर का एक टुकड़ा (मसालों से कोट किये हुआ) और एक चीज क्यूब का टुकड़ा रख कर उन्हें पत्ते में अच्छे से लपेटे । इसी प्रकार सारे पनीर और चीज क्यूब के टुकड़ो को पालक के पत्तो में लपेट के रख ले l
७. मध्यम आंच पर एक कड़ाही मे तेल गरम कर लें l
८. पालक में लपेटे हुए सारे टुकड़ो को बैटर मे डूबा कर एक एक करके गरम तेल में डाले और उन्हें कुरकुरा-सुनहरा होने तक तले l
९. उसके बाद तले हुए पकोड़ो को तेल से निकाल कर एक प्लेट में परोसे l इस तरह से तयार है आपकी Palak Paneer Pakoda Recipe l

सर्विंग टिप्स: इस Palak Paneer Pakoda Recipe को और भी स्वादिष्ट बनाएं!

Share it:
Exit mobile version